रायपुर। अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चेतन शर्मा जी की सहमति एवं अनुमति से संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी के प्रदेश संयोजक प्रकाश नारायण शुक्ल (बाबा) द्वारा उमंग ठाकुर को अभिनव भारत पार्टी का रायपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वीर सावरकर जी के हिंदुत्व और प्रखर राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित होकर उमंग ठाकुर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए प्रदेश संयोजक प्रकाश नारायण शुक्ल ने उम्मीद जताई कि उमंग ठाकुर पार्टी के सिद्धांतों और विचारों का पूरी निष्ठा से अनुसरण करेंगे। साथ ही, रायपुर शहर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और अपनी संगठनात्मक गतिविधियों से समय-समय पर पार्टी कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे।
इस नई जिम्मेदारी पर पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं ने उमंग ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

