जयपुर (राजस्थान) | ऐतिहासिक नगरी जयपुर में स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक 7 और 8 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में देश की आर्थिक स्थिति, तकनीक और आगामी कार्ययोजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


प्रमुख उपस्थिति एवं सानिध्य
बैठक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी मा. वी. भाग्गैया जी एवं मा. स्वान्त रंजन जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही, स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय अधिकारी मा. आर. सुन्दरम जी, डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा जी और मा. कश्मीरी लाल जी ने दोनों दिन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।एमवी
इससे पूर्व आयोजित उद्यमी सम्मान समारोह एवं प्रदर्शनीo उद्घाटन में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, दो कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने शिरकत कर स्वदेशी उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
व्यापक सहभागिता
बैठक की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें देश के सभी 45 प्रांतों से 395 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 65 महिला कार्यकर्ता (मातृशक्ति) शामिल रहीं। बैठक में विचार परिवार के विभिन्न संगठनों जैसे विद्यार्थी परिषद, ग्राहक पंचायत, विद्या भारती, हिंदू जागरण मंच, सहकार भारती के साथ-साथ गायत्री परिवार, कनेरी मठ और तीन बड़े व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण प्रस्ताव एवं चर्चा के विषय
बैठक के दौरान ‘भारत एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ (AI) पर विशेष प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित ज्वलंत विषयों पर गंभीर चिंतन हुआ:
• वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य।
• युवाओं पर सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव।
• कार्यदल (Task Force) का गठन: विकास का भारतीय प्रतिमान, विश्व व्यापार समझौते (WTO), AI और युगानुकूल स्वदेशी जैसे विषयों पर विशेष कार्यदल बनाने पर सहमति बनी।

आगामी कार्ययोजना: स्वावलंबी भारत का संकल्प
स्वदेशी जागरण मंच ने आगामी दिनों के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है:
1. स्वावलंबी भारत अभियान: देश के सभी जिलों में ‘स्वावलंबन केंद्रों’ की स्थापना और जिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
2. विविध आयाम: स्वदेशी शोध संस्थान, स्वदेशी मेला, निर्यातक फोरम, वित्त सलाहकार परिषद और ‘MySBA’ जैसे प्रकल्पों को विस्तार दिया जाएगा।
3. विशिष्ट कार्य: महिला, युवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर विशेष फोकस रहेगा।
प्रेषक:
जगदीश पटेल
प्रांत संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच
प्रांत समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान

