By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
युग न्यूज़युग न्यूज़युग न्यूज़
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Reading: दुर्ग में साढ़े 9 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता हिरासत में
Share
Font ResizerAa
युग न्यूज़युग न्यूज़
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Search
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
युग न्यूज़ > Blog > ताज़ातरीन > दुर्ग में साढ़े 9 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता हिरासत में
ताज़ातरीन

दुर्ग में साढ़े 9 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता हिरासत में

Pallav shrivastav
Last updated: March 7, 2026 3:48 am
By Pallav shrivastav Published March 7, 2026
Share
SHARE

भिलाई/दुर्ग: जिला प्रशासन और पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग जिले के सामोदा गांव में चल रहे अफीम के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। करीब साढ़े 9 एकड़ खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर जमीन मालिक और भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हिरासत में लिया गया है।

व्हाट्सएप पर बच्चों की फोटो से खुला राज

इस पूरे मामले का खुलासा बेहद फिल्मी तरीके से हुआ। होली के दिन गांव के बच्चों ने खेत में घुसकर कुछ फोटो खींची और उन्हें गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। जब गांव के सरपंच अरुण गौतम ने उन तस्वीरों को देखा, तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने गूगल पर उन पौधों का मिलान किया, जिससे पुष्टि हुई कि वे अफीम के पौधे हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सुरक्षा के लिए तैनात थे बाउंसर, मक्का-पपीता के बीच छिपाई फसल

- Advertisement -

अफीम की इस अवैध खेती को छिपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया गया था:

• इंटरक्रॉपिंग: अफीम के पौधों को मक्का, पपीता और केला की फसलों के बीच लगाया गया था ताकि बाहर से देखने पर यह सामान्य खेती लगे।

• घेराबंदी: पूरे खेत के चारों ओर ऊंची बाउंड्री और गेट लगाए गए थे।

• निजी सुरक्षा: खेत की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए गए थे ताकि कोई अनजान व्यक्ति अंदर न आ सके।

• बाहरी मजदूर: खेती के काम के लिए खंडवा (मप्र) और राजस्थान से विशेष मजदूर बुलाए गए थे।

- Advertisement -

पुलिस की कार्रवाई और जांच

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी सुखनंदन राठौर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि:

1. जमीन प्रीति बाला और मधुमति ताम्रकार के नाम पर पंजीकृत है।

2. खेती का संचालन विनायक ताम्रकार, उनके भाई विमल और ब्रजेश ताम्रकार द्वारा किया जा रहा था।

3. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले ही अफीम की एक बड़ी खेप (कंटेनर) कहीं भेजी जा चुकी है।

4. पुलिस ने दो राजस्थानी मजदूरों को भी हिरासत में लिया है।

कलेक्टर ने मांगी गिरदावरी रिपोर्ट

कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से पटवारी से खेत की गिरदावरी रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि सरकारी दस्तावेजों में इस खेत में किस फसल की जानकारी दर्ज कराई गई थी और क्या राजस्व अधिकारियों की इसमें कोई मिलीभगत है।

Share This Article
Facebook Twitter Email
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
डिजिटल के बाद अब प्रिंट में मचेगी धूम: ‘युग न्यूज़’ लेकर आ रहा है अपनी मासिक पत्रिका
ताज़ातरीन
रायपुर में 22 फरवरी को सिंधी समाज की विशाल सभा; 12 विभूतियों का होगा सम्मान
ताज़ातरीन
अनोखा सौदा : पत्नी ने डेढ़ करोड़ की डील कर पति को प्रेमिका के हवाले किया, याद आ गई फिल्म ‘जुदाई’
ताज़ातरीन
रायपुर: एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवा कारोबारी के साथ होटल में मीटिंग पड़ी भारी
ताज़ातरीन
सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा द्वादश के छात्र-छात्राओं के लिए ‘आशीर्वाद समारोह’ संपन्न
ताज़ातरीन
रायपुर में बदलते मौसम का डबल अटैक, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या; दवा कारोबारी और डॉक्टर हुए अलर्ट
ताज़ातरीन
रायपुर में बढ़ता ‘क्लब कल्चर’: मनोरंजन या भारतीय संस्कृति के पतन की शुरुआत?
ताज़ातरीन
बजट 2026: मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत, ‘विकसित भारत’ के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल खेती पर बड़ा दांव
ताज़ातरीन
आयुष्मान योजना के नए नियमों से छोटे अस्पतालों में खलबली: 20 बेड पर 3 MBBS डॉक्टर अनिवार्य
ताज़ातरीन
आयुष्मान भुगतान में देरी: अस्पताल संचालकों का हल्लाबोल!
ताज़ातरीन

Categories

  • ताज़ातरीन

About US

We influence 20 million users and is the leading business and technology news network on the planet.

Subscribe US

© Yug News Network. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?