By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
युग न्यूज़युग न्यूज़युग न्यूज़
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Reading: छत्तीसगढ़: अब आज से होगा इलाज, सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
Share
Font ResizerAa
युग न्यूज़युग न्यूज़
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Search
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
युग न्यूज़ > Blog > ताज़ातरीन > छत्तीसगढ़: अब आज से होगा इलाज, सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
ताज़ातरीन

छत्तीसगढ़: अब आज से होगा इलाज, सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

pallav
Last updated: January 25, 2023 2:37 pm
By pallav Published January 25, 2023
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ में पिछले 6 दिनों से जारी जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल स्थगित हो गई है। जूडा ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार की शाम सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था- जायज है मांग

- Advertisement -

इसके पूर्व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, डीएमई और डीन के साथ मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जूडा की मांगों को ध्यान से सुना था। दूसरे राज्यों के स्टाइपेंड को भी देखा और यहां मिलने वाले स्टाइपेंड को कम पाया। उन्होंने जूडा के मांगों को जायज ठहराया था। मामले में कार्रवाई करने के लिए वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया था।

 

चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित

इससे पहले हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर को मनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष राकेश गुप्ता अंबेडकर अस्पताल पहुंचे थे। प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया।

- Advertisement -

मरीज हो रहे थे परेशान

पिछले 6 दिनों से प्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टर हड़तार पर बैठे थे। इस दौरान वो न तो सरकारी हॉस्पिटल्स में ओपीडी में शामिल हो रहे थे और न ही किसी तरह की इमरजेंसी में सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टरों के ड्यूटी पर न होने से अस्पताल के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई थी। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर के भी हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही थी।

 

ये थी हड़ताल की वजह

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम चौधरी ने कहा कि एमपी और झारखंड से भी कम मानदेय छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स को मिलता है। दूसरे प्रदेशों में जहां 90 हजार रुपए तक का फंड है। वहीं छत्तीसगढ़ में 50-55 हजार रुपए ही मिलते हैं। वहीं किसी भी प्रदेश में 4 साल के बॉन्ड नहीं भरवाए जाते हैं। केवल छत्तीसगढ़ में ही ऐसा किया जा रहा है। बीते 4 साल में मानदेय नहीं बढ़ा है। इस वजह से मजबूरन हड़ताल करना पड़ रहा है।

 

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Email
Share
- Advertisement -
जुआ खेलते 15 पकड़ाए जुआरियों से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त, सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गिरफ्तार।
ताज़ातरीन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में शत् -प्रतिशत रहे 5वीं और 8वीं के परिणाम
ताज़ातरीन
स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा अब GEM पोर्टल में भी टेंडर में भ्रष्टाचार।
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े निगम ऑफिस में घुसकर टेबल पर रखे सूजे से महिला कर्मचारी पर ताबड़तोड़ हमला महिला खून से लथपथ, हुई बेहोश।
ताज़ातरीन
डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर का रोपवे की ट्रॉली टूटकर गिरी, 4 भाजपा नेता घायल पूर्व मंत्री बाल बाल बचे।
ताज़ातरीन
केंद्र सरकार ने ऐसी 35 दवाइयों के निर्माण और उसकी बिक्री पर लगा दिया बैन, देखे लिस्ट
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
ताज़ातरीन
श्री हनुमान सेवा दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर बांटा 2051 सुंदरकांड पुस्तिका। रामनवमी पर भी बाट चुके है 3051 रामरक्षा स्त्रोत।
ताज़ातरीन
राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने चंदूलाल साहू ने आज किया पदभार ग्रहण, हिंदू महासभा ने गज माला पहनाकर एवं बैनर पोस्टर लगा किया भव्य स्वागत।
ताज़ातरीन
अखिल भारत हिंदू महासभा का संगठन विस्तार, विशाल मिश्रा बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव।
ताज़ातरीन

Categories

  • ताज़ातरीन
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • बिहार
  • झारखंड

About US

We influence 20 million users and is the leading business and technology news network on the planet.

Subscribe US

© Yug News Network. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?