By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
युग न्यूज़युग न्यूज़युग न्यूज़
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Reading: हिन्दू महासभा ने रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को दिया समर्थन – बी एन तिवारी
Share
Font ResizerAa
युग न्यूज़युग न्यूज़
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Search
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
युग न्यूज़ > Blog > ताज़ातरीन > हिन्दू महासभा ने रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को दिया समर्थन – बी एन तिवारी
ताज़ातरीन

हिन्दू महासभा ने रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को दिया समर्थन – बी एन तिवारी

pallav
Last updated: September 26, 2024 2:55 pm
By pallav Published September 26, 2024
Share
SHARE

रोहतक, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोहतक में गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को समर्थन दिया है। मंजू हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।

बी एन तिवारी के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने हिन्दू महासभा का समर्थन मांगा था। चंद्र शेखर भट्ट ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को फोन वार्ता में इस संदर्भ में सूचित किया और उनकी अनुमति मिलने के बाद समर्थन का एलान किया। मंजू हुड्डा के समर्थन की घोषणा करते हुए चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि कांग्रेस देश और हिन्दू समाज के लिए नासूर बन चुकी है। देश को सम्पूर्ण रूप से कांग्रेस मुक्त बनाना हिन्दू महासभा की प्राथमिकता है। इसी प्राथमिकता के आधार पर मंजू हुड्डा को समर्थन दिया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि मंजू हुड्डा को समर्थन और उनके पक्ष में प्रचार अभियान को गति देने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पवन शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

- Advertisement -

समिति हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के प्रति जवाबदेह रहेगी और प्रतिदिन की समीक्षा रिपोर्ट से उन्हे अवगत करवाएगी। समिति ने रोहतक पहुंचकर प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। समिति के निर्धारण पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी स्वयं प्रेस कान्फ्रेस को संबोधित करने रोहतक पहुंच सकते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि मंजू हुड्डा को हिन्दू महासभा का समर्थन मिलने से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा और उनके समर्थकों में बौखलाहट फैल गई है। भूपेंद्र हुड्डा के माथे पर अपनी करारी हार के रेखा चिन्ह उभरने लगे हैं।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी हार से रूबरू होंगे और उनकी राजनीतिक विरासत का अंत होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Email
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
जुआ खेलते 15 पकड़ाए जुआरियों से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त, सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गिरफ्तार।
ताज़ातरीन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में शत् -प्रतिशत रहे 5वीं और 8वीं के परिणाम
ताज़ातरीन
स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा अब GEM पोर्टल में भी टेंडर में भ्रष्टाचार।
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े निगम ऑफिस में घुसकर टेबल पर रखे सूजे से महिला कर्मचारी पर ताबड़तोड़ हमला महिला खून से लथपथ, हुई बेहोश।
ताज़ातरीन
डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर का रोपवे की ट्रॉली टूटकर गिरी, 4 भाजपा नेता घायल पूर्व मंत्री बाल बाल बचे।
ताज़ातरीन
केंद्र सरकार ने ऐसी 35 दवाइयों के निर्माण और उसकी बिक्री पर लगा दिया बैन, देखे लिस्ट
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
ताज़ातरीन
श्री हनुमान सेवा दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर बांटा 2051 सुंदरकांड पुस्तिका। रामनवमी पर भी बाट चुके है 3051 रामरक्षा स्त्रोत।
ताज़ातरीन
राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने चंदूलाल साहू ने आज किया पदभार ग्रहण, हिंदू महासभा ने गज माला पहनाकर एवं बैनर पोस्टर लगा किया भव्य स्वागत।
ताज़ातरीन
अखिल भारत हिंदू महासभा का संगठन विस्तार, विशाल मिश्रा बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव।
ताज़ातरीन

Categories

  • ताज़ातरीन
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • बिहार
  • झारखंड

About US

We influence 20 million users and is the leading business and technology news network on the planet.

Subscribe US

© Yug News Network. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?