By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
युग न्यूज़युग न्यूज़युग न्यूज़
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Reading: सनातन धर्म ही भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का पैतृक धर्म है – हिन्दू महासभा
Share
Font ResizerAa
युग न्यूज़युग न्यूज़
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Search
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
युग न्यूज़ > Blog > ताज़ातरीन > सनातन धर्म ही भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का पैतृक धर्म है – हिन्दू महासभा
ताज़ातरीन

सनातन धर्म ही भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का पैतृक धर्म है – हिन्दू महासभा

pallav
Last updated: September 18, 2024 5:09 am
By pallav Published September 18, 2024
Share
SHARE

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने मुस्लिम समुदाय को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही भारत के मुसलमानों का पैतृक धर्म है। भारत के मुसलमानों को घर वापसी अभियान के अंतर्गत अपने पैतृक धर्म सनातन धर्म में पुनः वापस आ जाना चाहिए।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि अखंड भारत का हिस्सा रहे पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का भी पैतृक धर्म सनातन धर्म है। मुगल काल में तलवार के बल पर इस्लाम का विस्तार करते हुए हिंदुओं का अंधाधुंध धर्मांतरण करवाया गया। अपने प्राणों की रक्षा के लिए विवशता में हिंदुओं ने इस्लाम में परिवर्तित हुए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म त्याग कर अन्य धर्मों में शामिल हुए हिंदुओं को वापस सनातन धर्म में वापस लाने के लिए हिन्दू महासभा दशकों से घर वापसी अभियान चला रही है।

- Advertisement -

जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुगल काल में विवशता में इस्लाम ग्रहण करने वाले हिंदुओं की वर्तमान पीढ़ी के पास आज कोई विवशता नहीं है, अतः उन्हे अपने पैतृक धर्म अर्थात अपनी मूल जड़ों की ओर वापस लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमान भले ही अपनी जड़ें अरब की भूमि में तलाशते हैं, लेकिन अरब की भूमि पर जन्मा इस्लाम उन्हे असली मुसलमान मानने से स्पष्ट इंकार करते हैं। अरबवासी उन्हे धर्मांतरित मुसलमान बताकर उनके साथ दोयम दर्जे का सलूक करते हैं। दूसरी तरफ सनातन धर्म आज भी मुसलमानों की घर वापसी के लिए अपनी बाहें फैलाकर स्वागत करने के लिए तैयार है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा का घर वापसी अभियान केवल मुसलमानों तक ही सीमित नहीं है, वरन धर्मांतरित होकर ईसाई या अन्य धर्मों में शामिल होने वाले भारत वासियों के लिए भी है। ईसाई एवं अन्य धर्मों में शामिल हुए हिंदुओं को घर वापसी कर अपने पूर्वजों की गलती को सुधारने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सारे संसार में सनातन धर्म के प्रति रुझान बढ़ रहा है। विदेशों में सनातन धर्म अपनाने वालों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। दस देशों में हिंदुओं की जनसंख्या में वृद्धि इस बढ़ते ग्राफ का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने कहा कि देश के सभी हिन्दू संगठनों और सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं को धर्मांतरित हिंदुओं के बीच जाकर उन्हें घरवापसी के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया घर वापसी अभियान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से घर वापसी अभियान की खूबियों को उजागर करने का आह्वान किया। हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने कहा भारत सरकार देश के सभी मुसलमानों की सात पीढ़ियों का डाटा एकत्र कर उनके हिन्दू पूर्वजों का नाम सार्वजनिक करने का विशेष अभियान चलाए, ताकि भारतीय मुसलमान सच्चाई से अवगत होकर घर वापसी अभियान के माध्यम से सनातन धर्म में वापसी के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

Share This Article
Facebook Twitter Email
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
जुआ खेलते 15 पकड़ाए जुआरियों से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त, सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गिरफ्तार।
ताज़ातरीन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में शत् -प्रतिशत रहे 5वीं और 8वीं के परिणाम
ताज़ातरीन
स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा अब GEM पोर्टल में भी टेंडर में भ्रष्टाचार।
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े निगम ऑफिस में घुसकर टेबल पर रखे सूजे से महिला कर्मचारी पर ताबड़तोड़ हमला महिला खून से लथपथ, हुई बेहोश।
ताज़ातरीन
डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर का रोपवे की ट्रॉली टूटकर गिरी, 4 भाजपा नेता घायल पूर्व मंत्री बाल बाल बचे।
ताज़ातरीन
केंद्र सरकार ने ऐसी 35 दवाइयों के निर्माण और उसकी बिक्री पर लगा दिया बैन, देखे लिस्ट
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
ताज़ातरीन
श्री हनुमान सेवा दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर बांटा 2051 सुंदरकांड पुस्तिका। रामनवमी पर भी बाट चुके है 3051 रामरक्षा स्त्रोत।
ताज़ातरीन
राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने चंदूलाल साहू ने आज किया पदभार ग्रहण, हिंदू महासभा ने गज माला पहनाकर एवं बैनर पोस्टर लगा किया भव्य स्वागत।
ताज़ातरीन
अखिल भारत हिंदू महासभा का संगठन विस्तार, विशाल मिश्रा बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव।
ताज़ातरीन

Categories

  • ताज़ातरीन
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • बिहार
  • झारखंड

About US

We influence 20 million users and is the leading business and technology news network on the planet.

Subscribe US

© Yug News Network. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?