By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
युग न्यूज़युग न्यूज़युग न्यूज़
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Reading: अखिलेश यादव पर अक्रोशित हिन्दू महासभा ने पोस्टर जलाया, की गिरफ्तारी की मांग
Share
Font ResizerAa
युग न्यूज़युग न्यूज़
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Search
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
युग न्यूज़ > Blog > ताज़ातरीन > अखिलेश यादव पर अक्रोशित हिन्दू महासभा ने पोस्टर जलाया, की गिरफ्तारी की मांग
ताज़ातरीन

अखिलेश यादव पर अक्रोशित हिन्दू महासभा ने पोस्टर जलाया, की गिरफ्तारी की मांग

pallav
Last updated: September 16, 2024 7:02 am
By pallav Published September 16, 2024
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी प्रमुख एवम सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर हिंदुओं की आस्था को निशाने पर लेकर मठ मंदिरों एवम मठाधीष पर अपमानजनक टिप्पणी कर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण दिया है।

समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के अनुसार अखिलेश यादव ने मठ मंदिर और मठाधीश की तुलना माफियाओं से की है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए अखिलेश यादव पर धार्मिक असहिष्णुता और हिंदुओं की धार्मिक भावना और आस्था को अपमानित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में हिन्दू महासभा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के हिन्दू विरोधी बयान से आहत हैं और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगरा के ताजगंज थाना में हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव पर एफ आई आर दर्ज करने के लिए तहरीर दी तो जिला मुख्यालय के गेट पर अखिलेश यादव का पोस्टर जलाकर विरोध प्रकट किया।

जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और उत्तर प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर के निर्देश और मार्गदर्शन पर हिन्दू महिला सभा जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ के नेतृत्व में हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12 बजे ताजगंज थाना पहुंचा और थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर अखिलेश यादव पर एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने तहरीर में चेतावनी देते हुए कहा कि एफ आई आर दर्ज नहीं हुई तो हिन्दू महासभा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। दूसरी तरफ हिन्दू महासभा जिला आगरा अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के गेट पर अखिलेश यादव के विरुद्ध अपना अक्रोश प्रकट करते हुए अखिलेश के पोस्टर की जूते चप्पलों से जमकर पिटाई की।

- Advertisement -

पोस्टर की पिटाई करने के बाद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्टर को मुखाग्नि जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने दी। सौरभ शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का रक्त ही हिन्दू और सनातन विरोधी है। अखिलेश का पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में श्रीराम भक्तों पर गोलियां चलवाई और बलात्कारियों को जवानी की गलती मानकर उसे माफ करने की वकालत की। उसी का बेटा और सांसद अखिलेश यादव आज मठ मंदिर और मठाधीशों की तुलना माफियाओं से कर रहा है। अखिलेश का अपराध अक्षम्य है और उसकी असली जगह जेल में है। कार्यक्रम में शंकर श्रीवास्तव, अंकित चौहान, विशाल कुमार, मीरा राठौड़, विपिन राठौड़ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने आगरा हिन्दू महासभा पदाधिकारियों के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा अखिलेश के खिलाफ सभी जिलों में अभियान चलाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Email
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
जुआ खेलते 15 पकड़ाए जुआरियों से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त, सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गिरफ्तार।
ताज़ातरीन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में शत् -प्रतिशत रहे 5वीं और 8वीं के परिणाम
ताज़ातरीन
स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा अब GEM पोर्टल में भी टेंडर में भ्रष्टाचार।
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े निगम ऑफिस में घुसकर टेबल पर रखे सूजे से महिला कर्मचारी पर ताबड़तोड़ हमला महिला खून से लथपथ, हुई बेहोश।
ताज़ातरीन
डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर का रोपवे की ट्रॉली टूटकर गिरी, 4 भाजपा नेता घायल पूर्व मंत्री बाल बाल बचे।
ताज़ातरीन
केंद्र सरकार ने ऐसी 35 दवाइयों के निर्माण और उसकी बिक्री पर लगा दिया बैन, देखे लिस्ट
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
ताज़ातरीन
श्री हनुमान सेवा दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर बांटा 2051 सुंदरकांड पुस्तिका। रामनवमी पर भी बाट चुके है 3051 रामरक्षा स्त्रोत।
ताज़ातरीन
राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने चंदूलाल साहू ने आज किया पदभार ग्रहण, हिंदू महासभा ने गज माला पहनाकर एवं बैनर पोस्टर लगा किया भव्य स्वागत।
ताज़ातरीन
अखिल भारत हिंदू महासभा का संगठन विस्तार, विशाल मिश्रा बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव।
ताज़ातरीन

Categories

  • ताज़ातरीन
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • बिहार
  • झारखंड

About US

We influence 20 million users and is the leading business and technology news network on the planet.

Subscribe US

© Yug News Network. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?