By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
युग न्यूज़युग न्यूज़युग न्यूज़
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Reading: इस ब्लड ग्रुप वाले को लंबी आयु का वरदान, हृदय रोग और कैंसर का खतरा होता है कम।
Share
Font ResizerAa
युग न्यूज़युग न्यूज़
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Search
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
युग न्यूज़ > Blog > Uncategorized > इस ब्लड ग्रुप वाले को लंबी आयु का वरदान, हृदय रोग और कैंसर का खतरा होता है कम।
Uncategorized

इस ब्लड ग्रुप वाले को लंबी आयु का वरदान, हृदय रोग और कैंसर का खतरा होता है कम।

pallav
Last updated: July 27, 2024 3:04 am
By pallav Published July 27, 2024
Share
SHARE

शरीर को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है। रक्त कोशिकाओं के ही माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन का संचार होता है। हमारे खून में कई तरह कोशिकाएं होती हैं और इनके कार्य भी काफी महत्वपूर्ण हैं।

ब्लड ग्रुप ओ वाले कई बीमारियों से सुरक्षितब्लड ग्रुप मुख्यरूप से चार प्रकार का- ए, बी, एबी और ओ होता है। ब्लड ग्रुप ओ को यूनिवर्सल डोनर भी माना जाता है। यानी कि इस ब्लड ग्रुप वाले लोग किसी दूसरे ब्लड ग्रुप वाले लोगों को रक्तदान कर सकते हैं। दुर्घटनाओं के समय जब समान ब्लड ग्रुप नहीं मिल पाता है तो ब्लड ग्रुप ओ वाला रक्त देकर किसी भी रोगी की जान बचाई जा सकती है।इसके अलावा अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में अन्य की तुलना में हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग, पेट के कैंसर, तनाव सहित कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।हालांकि इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को संभवत: मच्छर अधिक काटते हैं।

हृदय रोगों का कम होता है खतराअमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों ने एक अध्ययन में पाया कि टाइप ए, टाइप बी या टाइप एबी रक्त वाले लोगों में ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने या हार्ट फेलियर की आशंका अधिक होती है।ओ ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ब्लड ग्रुप ए या बी में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 8% और हार्ट फेलियर का जोखिम 10% अधिक था। शोधकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन में टाइप ए और बी लोगों में डीप वेन थ्रोम्बोसिस विकसित होने की आशंका 51% अधिक थी जो रक्त के थक्के बनाने का कारण बनते हैं और हार्ट फेलियर के जोखिमों को भी बढ़ा सकते हैं। ब्लड ग्रुप ओ वालों में इसका जोखिम कम देखा गया।

- Advertisement -

पेट और अग्न्याशय कैंसर से भी मिलती है सुरक्षाएक अन्य अध्ययन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों को कई प्रकार के कैंसर का भी जोखिम कम हो सकता है। ब्लड ग्रुप ए, एबी और बी वाले लोगों में ओ ब्लड ग्रुप की तुलना में पैट के कैंसर का अधिक जोखिम देखा गया हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि एच. पाइलोरी संक्रमण, ए रक्त समूह वाले लोगों में अधिक आम है। यह एक बैक्टीरिया है जो आमतौर पर पेट में पाया जाता है और यह सूजन और अल्सर का कारण बन सकता है।इसी तरह से टाइप ए और बी वालों में एच. पाइलोरी बैक्टीरिया आंतों में भी देखे गए हैं, इससे अग्नाशय कैंसर होने की आशंका भी अधिक हो सकती है।पेन मेडिसिन के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. डगलस गुगेनहेम कहते हैं, ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों के पास ‘वरदान’ जैसा कुछ होता है जो उन्हें कई बीमारियों से बचाकर लंबी आयु प्रदान कर सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी जोखिम कमब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का जोखिम भी कम देखा जाता रहा है। अध्ययन में पाया गया कि टाइप ए ब्लड वाले लोगों के शरीर में कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर अधिक होता है, जबकि टाइप ओ वाले लोगों में कॉर्टिसोल की मात्रा सबसे कम पाई गई है। जब एड्रेनल ग्रंथि रक्त में अधिक मात्रा में कॉर्टिसोल रिलीज करती है तो लोगों की तनाव की समस्या अधिक होती है। ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों को इससे भी सुरक्षित पाया गया है। कम तनाव और लंबी आयु के बीच संबंध पाया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Email
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
जुआ खेलते 15 पकड़ाए जुआरियों से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त, सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गिरफ्तार।
ताज़ातरीन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में शत् -प्रतिशत रहे 5वीं और 8वीं के परिणाम
ताज़ातरीन
स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा अब GEM पोर्टल में भी टेंडर में भ्रष्टाचार।
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े निगम ऑफिस में घुसकर टेबल पर रखे सूजे से महिला कर्मचारी पर ताबड़तोड़ हमला महिला खून से लथपथ, हुई बेहोश।
ताज़ातरीन
डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर का रोपवे की ट्रॉली टूटकर गिरी, 4 भाजपा नेता घायल पूर्व मंत्री बाल बाल बचे।
ताज़ातरीन
केंद्र सरकार ने ऐसी 35 दवाइयों के निर्माण और उसकी बिक्री पर लगा दिया बैन, देखे लिस्ट
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
ताज़ातरीन
श्री हनुमान सेवा दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर बांटा 2051 सुंदरकांड पुस्तिका। रामनवमी पर भी बाट चुके है 3051 रामरक्षा स्त्रोत।
ताज़ातरीन
राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने चंदूलाल साहू ने आज किया पदभार ग्रहण, हिंदू महासभा ने गज माला पहनाकर एवं बैनर पोस्टर लगा किया भव्य स्वागत।
ताज़ातरीन
अखिल भारत हिंदू महासभा का संगठन विस्तार, विशाल मिश्रा बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव।
ताज़ातरीन

Categories

  • ताज़ातरीन
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • बिहार
  • झारखंड

About US

We influence 20 million users and is the leading business and technology news network on the planet.

Subscribe US

© Yug News Network. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?