By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
युग न्यूज़युग न्यूज़युग न्यूज़
Notification Show More
Font ResizerAa
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Reading: अगले 5 दिनों तक देश के इन इलाकों में सामान्‍य से ज्‍यादा पड़ेगी गर्मी, 40 डिग्री जा सकता है पारा: IMD का अलर्ट
Share
Font ResizerAa
युग न्यूज़युग न्यूज़
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Search
  • ताज़ातरीन
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विज्ञान
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • दुनिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
युग न्यूज़ > Blog > ताज़ातरीन > अगले 5 दिनों तक देश के इन इलाकों में सामान्‍य से ज्‍यादा पड़ेगी गर्मी, 40 डिग्री जा सकता है पारा: IMD का अलर्ट
ताज़ातरीन

अगले 5 दिनों तक देश के इन इलाकों में सामान्‍य से ज्‍यादा पड़ेगी गर्मी, 40 डिग्री जा सकता है पारा: IMD का अलर्ट

pallav
Last updated: February 24, 2023 6:16 am
By pallav Published February 24, 2023
Share
SHARE

मौसम हर दिन करवट ले रहा है। भारत के कई हिस्सो मे सुबह-शाम में हल्की ठंड और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास होने लग रहा। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

IMD ने कहा कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

- Advertisement -

 

पहले से ही तापमान किया जा रहा है रिकॉर्ड

 

आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में पहले से ही तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है, जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता था। बढ़ते तापमान ने सभी को पहले से ही चिंता में डाल दिया है। वहीं IMD के अलर्ट के बाद इस वर्ष तीव्र गर्मी और लू को लेकर लोगों के मन में डर और बढ़ गया है।

 

- Advertisement -

 

क्या कहा मौसम विभाग ने

 

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।’ बयान में आगे कहा गया कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।

 

40 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर जा सकता है पारा

 

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मार्च के पहले पखवाड़े में उत्तर-पश्चिम भारत के एक या दो मौसम संबंधी उपखंडों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने फरवरी में असामान्य रूप से बढ़ रही गर्मी के लिए कई वजहों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का न होना प्राथमिक कारण है। आपको बता दें कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ वर्षा लाते हैं और तापमान को नीचे रखने में मदद करते हैं।

 

दिल्ली में तीसरा सबसे गर्म फरवरी का दिन

 

असामान्य रुप से बढ़ रही सभी को परेशान कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने सोमवार को 1969 के बाद से तीसरा सबसे गर्म फरवरी का दिन दर्ज किया गया। आपको बता दें कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

Share This Article
Facebook Twitter Email
Share
- Advertisement -
जुआ खेलते 15 पकड़ाए जुआरियों से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त, सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गिरफ्तार।
ताज़ातरीन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में शत् -प्रतिशत रहे 5वीं और 8वीं के परिणाम
ताज़ातरीन
स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा अब GEM पोर्टल में भी टेंडर में भ्रष्टाचार।
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े निगम ऑफिस में घुसकर टेबल पर रखे सूजे से महिला कर्मचारी पर ताबड़तोड़ हमला महिला खून से लथपथ, हुई बेहोश।
ताज़ातरीन
डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर का रोपवे की ट्रॉली टूटकर गिरी, 4 भाजपा नेता घायल पूर्व मंत्री बाल बाल बचे।
ताज़ातरीन
केंद्र सरकार ने ऐसी 35 दवाइयों के निर्माण और उसकी बिक्री पर लगा दिया बैन, देखे लिस्ट
ताज़ातरीन
राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
ताज़ातरीन
श्री हनुमान सेवा दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर बांटा 2051 सुंदरकांड पुस्तिका। रामनवमी पर भी बाट चुके है 3051 रामरक्षा स्त्रोत।
ताज़ातरीन
राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष बने चंदूलाल साहू ने आज किया पदभार ग्रहण, हिंदू महासभा ने गज माला पहनाकर एवं बैनर पोस्टर लगा किया भव्य स्वागत।
ताज़ातरीन
अखिल भारत हिंदू महासभा का संगठन विस्तार, विशाल मिश्रा बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव।
ताज़ातरीन

Categories

  • ताज़ातरीन
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • बिहार
  • झारखंड

About US

We influence 20 million users and is the leading business and technology news network on the planet.

Subscribe US

© Yug News Network. All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?