सिविल लाइन्स, रायपुर में छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज एवं सी.जी. हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में महान पार्श्व गायक मुकेश माथुर की स्मृति में ‘एक शाम – मुकेश जी के नाम’ संगीतमय सभा का भव्य आयोजन किया गया।

“जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल…” की थीम पर आयोजित इस शाम में शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी मधुर गायकी से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य स्वर दिलीप श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, देवजानी मुखर्जी, नव्या रंजन, प्रभात खरे, राहुल श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अमृतांश, नवनीत वर्मा तथा डॉ. मनीष श्रीवास्तव के रहे।
गायकों ने मुकेश के सदाबहार गीतों— ‘हाल चाल ठीक ठाक है’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘जाऊं कहां बता ऐ दिल’, ‘चंदन सा बदन’, ‘मैं पल दो पल का शायर हूँ’, ‘इक दिन बिक जाएगा’, ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’, ‘चांद सी महबूबा’ एवं ‘कई बार यूं ही देखा है’ की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देर रात तक चली इस महफिल का रसिक श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजय सोनी, रज्जन बाबू, डॉ. विवेक, डॉ. अनूप वर्मा, दीपक हटवार, डॉ. अनिल वर्मा, राहुल सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव, संजय वर्मा, अतुल जी, अनिमेष, कीर्ति श्रीवास्तव, दिलबाग सिंह, नवीन जी एवं सुजय जी शामिल थे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रेया श्रीवास्तव द्वारा किया गया।