रायपुर में अभिनव भारत पार्टी ने आतंकवाद का पुतला फूंका, दक्षिण कश्मीर में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या का विरोध

By Pallav shrivastav

रायपुर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिक भाइयों की धर्म पूछकर गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में आज राजधानी रायपुर में अभिनव भारत पार्टी (जिला रायपुर) के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुरजोर विरोध किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी गतिविधियों और इसके समर्थकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अभिनव भारत पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि बेकसूर और गरीब मजदूरों को निशाना बनाना आतंकियों की कायरता को दर्शाता है।

प्रमुख मांगें: पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता:

केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की गई कि मृतक श्रमिक भाइयों के परिजनों को तत्काल उचित आर्थिक मुवाफजा 1 करोड़ दिया जाए। कड़ी कार्रवाई की मांग: कश्मीर में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पुख्ता की जाए तथा इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आतंकियों का जल्द से जल्द खात्मा किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम:

घाटी में काम कर रहे निर्दोष नागरिकों और श्रमिकों को त्वरित एवं पर्याप्त सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए।प्रदर्शन में अभिनव भारत पार्टी जिला रायपुर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के समूल नाश की मांग दोहराई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version