इस्तीफा दो, वरना कुर्सी छोड़ो!’—दिल्ली के जंतर-मंतर पर गूंज रहे इस एक नारे ने देश के सियासी गलियारों में ऐसा भूचाल ला दिया है जिसकी तपिश अब प्रधानमंत्री आवास (7 LKM) तक महसूस की जा रही है।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ताबड़तोड़ और उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बैकफुट पर आना पड़ा है।सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि शिक्षा मंत्री ने सीधे प्रधानमंत्री को अपनी चिट्ठी सौंप दी है। अब सियासी हलकों में एक ही चर्चा गर्म है—क्या यह वाकई नैतिकता के आधार पर इस्तीफा है, या फिर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खौफ का नतीजा?💥 जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच’ का तांडव: कैसे बिगड़ा गेम?पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर डेरा डाले बैठी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सरकार की नाक में दम कर रखा था। छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर जिस तरह से कॉकरोच जनता पार्टी ने मोर्चा संभाला, उसने सत्ता पक्ष के होश उड़ा दिए।चौतरफा घेराबंदी: लगातार धरना, उग्र नारेबाजी और मंत्रियों के पुतले दहन ने दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय की नींद उड़ा दी थी।अड़िग जिद्द: कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साफ ऐलान कर दिया था—”जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक जंतर-मंतर खाली नहीं होगा, चाहे लाठियां चलें या जेल जाना पड़े!”जनता का समर्थन: देखते ही देखते इस धरने को आम जनता और आक्रोशित छात्रों का भारी जनसमर्थन मिलने लगा, जिससे सरकार के लिए परिस्थितियां बेकाबू होने लगीं।
📩 प्रधानमंत्री को चिट्ठी… इस्तीफा या नया सियासी पैंतरा?जैसे ही शिक्षा मंत्री द्वारा पीएम को पत्र लिखे जाने की खबर लीक हुई, वैसे ही राजधानी में राजनीतिक तापमान 40 डिग्री के पार चला गया।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इस आक्रामक तेवर ने सरकार की साख पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया था। आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार किसी भी कीमत पर ‘डैमेज कंट्रोल’ करना चाहती है। यही वजह है कि धर्मेंद्र प्रधान को आगे कर इस्तीफा की पटकथा लिखी गई।

🔥
युग न्यूज के 3 तीखे सवाल (जो हर नागरिक पूछ रहा है):क्या सिर्फ एक चिट्ठी से शांत हो जाएगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
क्या धर्मेंद्र प्रधान का हटना व्यवस्था सुधार की शुरुआत है, या फिर यह महज एक ‘पॉलिटिकल स्टंट’ है?
क्या ‘कॉकरोच आंदोलन’ ने यह साबित कर दिया है कि सत्ता कितनी भी मजबूत हो, अगर विपक्ष और जनता ठान ले तो कुर्सी हिल ही जाती है?
युग न्यूज का ग्राउंड ज़ीरो कमेंट:
“सियासत में कोई किसी का सगा नहीं होता, यहाँ सिर्फ कुर्सी का खेल होता है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इस धरने ने बता दिया है कि दिल्ली के तख्त पर बैठी सरकार को कैसे घुटनों पर लाया जाता है।”