योग भारती संस्थान द्वारा बालाजी विद्या मंदिर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से संपन्न !

By Pallav shrivastav

500 से अधिक नागरिकों और बच्चों ने एक साथ किया योग प्राणायाम मुख्य अतिथियों ने योग को बताया वैश्विक जीवनशैली, बस्तियों के बच्चों का प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्

रायपुर। राजधानी के देवेन्द्र नगर स्थित बालाजी विद्या मंदिर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतिदिन उद्यानों में निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित करने वाली अग्रणी संस्था ‘योग भारती संस्थान’ द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का निर्देशन संस्था के संस्थापक योगाचार्य शंभू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।दिग्गज जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने की शिरकतइस गरिमामय योग उत्सव में मुख्य रूप से नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओएसडी श्री तुलसी कौशिक एवं श्री किशोर सिंह, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र गांडेचा, पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, डॉ. अनामिका सिंह, श्री महेंद्र खोडियार, सीए एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि वर्मा, ‘हमर चिन्हारी’ संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा ठाकुर, जेसीआई रायपुर के अध्यक्ष श्री अंकित मानिकपुरी, श्री गुरु मां क्रिकेट एकेडमी से प्रवीण उपारकर तथा बालाजी विद्या मंदिर के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वहाँ मौजूद लगभग 500 नागरिकों और छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर योग-प्राणायाम किया।योग अब वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य का आधार: संजय श्रीवास्तवकार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि:

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर स्थापित हो चुका है। पूरा विश्व योग अपनाकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना रहा है। योग के नियमित अभ्यास से सभी प्रकार की बीमारियों को नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version