रायपुर: औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई, शॉपिंग मॉल्स और अभनपुर के 11 प्रतिष्ठानों की जांच

By Pallav shrivastav

रायपुर | 30 अप्रैल, 2026

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव तथा नियंत्रक महोदय के निर्देशों के परिपालन में आज रायपुर जिले में औषधि प्रशासन द्वारा एक वृहद निरीक्षण अभियान चलाया गया। ‘कार्यालय उप-संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन’ के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों के विशेष दल ने शहर के प्रमुख शॉपिंग मॉल्स और अभनपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन दबिश दी।

इन प्रमुख प्रतिष्ठानों की हुई जांच

विशेष दल द्वारा कुल 11 संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें शहर के बड़े ब्रांड्स और ग्रामीण क्षेत्र के मेडिकल व फैंसी स्टोर्स शामिल हैं:

मैग्नेटो मॉल: द बॉडी शॉप (The Body Shop) और आर.ए.एस. ब्यूटी प्राइवेट लिमिटेड (RAS Beauty Pvt Ltd)।

अंबुजा मॉल: शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop)।

सिटी सेंटर मॉल: नायका (Nykaa), लाइफस्टाइल (Lifestyle), कांगेन (Kangen) एवं एफ.एस.एन. ब्रांड (FSN Brand)।

अभनपुर एवं कुरुद क्षेत्र: यश मेडिकल स्टोर्स (कुरा), काजल फैंसी स्टोर्स (अभनपुर), गगन फैंसी स्टोर्स (अभनपुर) और काजल फैंसी स्टोर्स (रायपुर)।

नियमों की अनदेखी पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य रूप से उत्पादों के भंडारण (Storage) की स्थिति और उनकी वैधानिक लेबलिंग की सूक्ष्मता से जांच की। जांच के दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर कई फर्मों को नियमानुसार स्टॉक रजिस्टर और क्रय-विक्रय के बिल तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, कुरुद स्थित यश मेडिकल स्टोर से दो औषधियों के नमूने (Sampling) भी जांच हेतु लिए गए हैं।

जांच दल में शामिल अधिकारी

इस विशेष अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने वाले दल में रायपुर जिले के अनुभवी औषधि निरीक्षक शामिल रहे:

1. श्री टेकचंद धीरहे

2. श्री ओम प्रकाश यादव

3. श्री ईश्वरी नारायण सिंह

4. श्री सुरेश कुमार साहू

5. सुश्री हंसा साहू

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि बाजारों में मानक और गुणवत्तापूर्ण औषधियां व सौंदर्य प्रसाधन ही उपलब्ध हों।

इक

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version