रायपुर/नई दिल्ली: क्या देश में एक बार फिर कुछ बड़ा होने वाला है? क्या आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई ऐसा फैसला सुनाएंगे जिससे पूरे देश में खलबली मच जाएगी?
जब भी घड़ी की सुइयां रात के 8 या 8:30 बजाती हैं और पीएम मोदी पर्दे पर आते हैं, तो देश की धड़कनें तेज हो जाती हैं। नोटबंदी और लॉकडाउन जैसे ऐतिहासिक और चौंकाने वाले फैसलों की यादें आज फिर ताज़ा हो गई हैं।
क्यों डरी हुई है जनता?
सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा है— ‘आज क्या होगा?’ कल लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद सरकार बैकफुट पर है। राजनीति के पंडितों का मानना है कि मोदी कोई बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल सकते हैं। क्या यह संबोधन सिर्फ विपक्ष पर हमला होगा, या इसके पीछे छिपा है कोई बड़ा ‘शॉक’?
इन 3 मुद्दों पर टिकी हैं सबकी निगाहें:
1. महिला आरक्षण पर आर-पार: क्या बिल गिरने के बाद मोदी कोई बड़ा ऐलान करेंगे?
2. मिडल ईस्ट का तनाव: दोपहर को हुई CCS की बैठक क्या किसी बड़ी सुरक्षा रणनीति की ओर इशारा कर रही है?
3. आर्थिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’?: क्या फिर से होने वाला है कोई बड़ा वित्तीय बदलाव?
पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए ‘युग न्यूज़’ के साथ। हम लाएंगे आप तक सबसे सटीक खबर!
