हिन्दू महासभा 16 सितंबर को आगरा में मीरा और गोपाल को सम्मानित करेगी – बी एन तिवारी

By pallav

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी 16 सितंबर को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दू वीरों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट से फोन वार्ता में कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति प्रदान कर दी है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी 15 सितंबर को अपने मथुरा प्रवास में हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज जी महाराज से हिंदुत्व एवम राष्ट्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पत्रकार सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी अपने पदाधिकारियों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया, राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और संजय जाट, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल 15 सितंबर को मथुरा और 16 सितंबर को आगरा में प्रवास करेगा।

बी एन तिवारी के अनुसार आगरा में आयोजित कार्यक्रम मे हिन्दू वीरों को प्रशस्ति पत्र देकर हिन्दू महासभा सम्मानित करेगी। सम्मानित होने वालो में ताज महल के गुम्बद पर गंगाजल चढ़ाने और भगवा लहराने वाली हिन्दू वीरांगना मीरा राठौड़ और आगरा की जामा मस्जिद में जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की आरती करने वाले गोपाल चाहर के नाम का चयन किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version