देश में सिर्फ तीन साल के भीतर गायब हुई 13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं, इस राज्य में आंकड़ा सबसे ज्यादा, छतीसगढ में ये है आंकड़ा।

By pallav

भारत में आए दिन लड़कियों से जुड़े आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं. इनमें से कुछ मामले थाने पहुंचते हैं तो कुछ दर्ज ही नहीं हो पाते हैं. कभी लड़की के साथ दुष्कर्म तो कभी अपहरण… भारत में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में लापता हुई महिलाओं की संख्या आपको चौंका देगी. आंकड़ा 13.13 लाख तक जाता है. 13.13 लाख लड़कियों का गायब होना आपकी आत्मा को किस हद तक झंकझोड़ सकता है? इनमें से सबसे अधिक लड़कियां और महिलाएं मध्य प्रदेश से लापता हुई हैं. एमपी के बाद पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है.

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में क्या आंकड़े पेश किए?

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में पिछले सप्ताह आंकड़ों पेश किए, जिनके अनुसार भारत से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 लड़कियां गायब हुईं. इसके अलावा, इसी अवधि में भारत से 18 साल की 2,51,430 लड़कियां लापता हुईं हैं. बता दें कि इन आंकड़ों को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने जारी किया है.

 

 

किस राज्य से कितने लड़कियां हुई गायब?

 

 

संसद ने जो आंकड़े पेश किए हैं, उनके अनुसार मध्य प्रदेश से 2019 से 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां गायब हुईं. इसी अवधि में पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां गायब हुईं.

 

इसके अलावा, महाराष्ट्र से 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां गायब हुई हैं. ओडिशा से इसी अवधि के दौरान 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां गायब हुई हैं. वही, छत्तीसगढ़ से 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं है.

 

 

दिल्ली के आंकड़े क्या बता रहे?

 

आंकड़ों की मानें तो केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली टॉप पर है. यहां से सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां गायब हुईं हैं. दिल्ली से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां तीन साल की अवधि के दौरान लापता हुईं हैं. जम्मू-कश्मीर में इसी अवधि के दौरान 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां लापता हुई हैं.

साभार abp news

 

Share This Article
Exit mobile version