साहित्य संस्था समन्वय का वार्षिकोत्सव राजधानी रायपुर में संपन्न

By pallav

गत दिवस सहित संस्था समन्वय का वार्षिकोत्सव सिविल लाइन रायपुर स्थित वृंदावन सभागृह में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में डॉ ललित मखीजा विशिष्ट अतिथि श्री हरि नंद हरी रामानी तथा अध्यक्ष एमके ठाकुर उपस्थित थे कार्यक्रम में संस्थापक डॉ बलराम जी ने 28 वर्षों के साहित्य यात्रा के विस्तार से उल्लेख किया।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ डी डी महन्त जी ने छत्तीसगढ़ी भाषा के साहित्य सृजन यात्रा पर प्रकाश डाला तथा श्रोताओं को स्थानीय बोली में लेखन करने हेतु प्रेरित किया।

डॉक्टर चितरंजन कर तथा शशि दीप ने उद्बोधन किया। वार्षिक पत्रिका के विमोचन उपरांत राज्य के साथ कला साधकों को समन्वय रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।

जिसमें डॉक्टर जी एल अरोरा, डॉक्टर जी डी पटेल “पुष्कर” डॉक्टर मनीष सरण, डॉक्टर केके अग्रवाल डॉक्टर जयंत थोराट, श्री मोहनलाल डहरिया तथा श्री राजेश चौहान जी प्रमुख है। नवोदित कवियों/ लेखकों द्वारा काव्य पाठ किया गया मंच के संचालन श्री एमके श्रीवास्तव डॉ प्रीति प्रसाद ने किया।

Share This Article
Exit mobile version