गाड़ी ओवरटेक करने पर राजधानी रायपुर में गोली चली। थार सवार ने बाइक वाले को मारी गोली।

आज दोपहर अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हसदा के पास ओवरटेक करने के विवाद पर आरोपी ने निखिल साहू की जाँघ पर गोली चला दी। घायल अभनपुर में इलाजरत है। ख़तरे से बाहर है। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को उसकी थार गाड़ी एवं लायसेन्सी पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। आरोपी विक्रमादित्य सिंह देव उड़ीसा का रहने वाला है।

 

 

जानकारी के अनुसार कार चालक और बाइक सवारों के बीच कट मारने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक ने बाइक सवार को गोली मार दी। कार मालिक पिस्टल समेत हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है। आरोपी कालाहांडी ज़िले से है।