राजधानी रायपुर में शराब दुकान में हत्या, लाइन लगाने के लिए हुआ विवाद

राजधानी के खमतराई इलाके में शुक्रवार रात 19 साल के युवक ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

भनपुरी में देसी शराब की दुकान में शुक्रवार की शाम विशाल ध्रुव अपने चचेरे भाई नरेश के साथ शराब लेने पहुंचा हुआ था। दुकान पर लोगों की भीड़ थी। विशाल अपने भाई के साथ यहां लाइन में खड़ा हो गया। इतने में रामेश्वर नगर का रहने वाल रविंद्र वहां पहुंचा। रविंद्र लोगों को धक्का देते हुए आगे जाने लगा। जब विशाल ने उसे ऐसा करने से रोका तो रविंद्र को गुस्सा आ गया।

 

दोनों के बीच मारपीट होने लगी। रविंद्र ने विशाल को दुकान की दूसरी तरफ ले जाकर चाकू से कई वार किए। जांघ और पेट में गंभीर घाव होने से विशाल की मौत हो गई। विशाल का भाई नरेश उसे खमतराई के जेठानी अस्पताल ले गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे आंबेडकर अस्पताल ले जाने को कहा। एम्बुलेंस की मदद से नरेश उसे आंबेडकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।