BJYM कोरबा ने निकाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शव यात्रा, चौक पर पुतला दहन भी। जनिए क्या था इसके पीछे कारण।

 

 

 

उड़ता_छत्तीसगढ़_उजड़ता_छत्तीसगढ़

जशपुर जिले के पत्थलगांव में जिस तरह से एक तेज रफ्तार कार ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कुचला था उसे लेकर भाजपा प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार की शाम भाजयूमो कोरबा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शव यात्रा निकाली।

 

 

शारदा विहार रेलवे फाटक से पूरे ट्रांसपोर्ट नगर तक मुख्यमंत्री के पुतले का भ्रमण कराया गया और टीपी नगर चैक में लाकर उसका दहन किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपाईयों को आधे रास्ते पर ही रोक लिया और पुतले को अपने कब्जे में ले लिया।

 

हालांकि भाजपाईयों ने दूसरे पुतले की व्यवस्था कर रखी थी उसको जलाया। हालांकि इस दौरान पुलिस के साथ भाजपाईयों की झूमाझटकी भी हुई।

 

देखें विडियो