डोंगरगढ़ दर्शन करके लौट रहे हैं श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी 3 की मौत 7 घायल सभी रायपुर के।

डोंगरगढ़ से लौट रही कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। उरला दामाद पारा के पास कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 घायलों को रायपुर किया रेफर किया गया है। कार में 8 लोग सवार थे। सभी डोंगरगढ़ माता के दर्शन कर वापस रायपुर लौट रहे थे।