छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा पुलिस जवानों से भरी बस खाई में गिरी।

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा हो गया। जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में बारह आरक्षक को चोटें आई हैं। जिनमें से चार गंभीर हैं। मैनपाट में हुए भीषण बस हादसे में ड्यूटी के लिए मुंगेली जा रहे मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जवान मुंगेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मैनपाट थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के सभी लड़के मुंगेली के लिए ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मैनपाट के अमगांव के समीप बस चालक टर्निंग नहीं काट पाया, जिसके कारण बस दुर्घटना का शिकार हो गई। करीबन 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में टर्निंग में मुड़ते समय बस बस सीजी 10 C 0198 अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। बस में लगभग 38 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान थे।