सच्चिदानंद उपासने के संगठन से जुड़े भाजपाई तुरंत छोड़े पद, संगठन मंत्री पवन साय का निर्देश।

भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने के संगठन प्रधानमंत्री जन कल्याण जागरूकता अभियान समिति से भाजपा नेताओं को दूरी बनाने का निर्देश है।

प्रदेश महामंत्री पवन साय ने साफ निर्देश दिया है उस संगठन से जुड़े नेता भाजपा का पद तुरंत छोड़ दें अन्यथा उन्हें पद मुक्त कर दिया जाएगा।

 

बुधवार की शाम 6:00 से 8:00 के बीच प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साईं ने सभी जिला अध्यक्षों और कुछ प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली इस बैठक में प्रधानमंत्री जन कल्याण जागरूकता अभियान की कार्यसमिति की बैठक गत दिनों राजधानी के रामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी में होने की जानकारी दी गई बताया गया कि इस बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुड़े थे जिसे बैठक में मुद्दा बनाया गया।

 

इस पर श्री साय ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि उस संगठन से अधिक कोई भाजपा नेता जुड़ा है तत्काल पद से त्यागपत्र देकर अलग हो जाए।