जानें, मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। प्राचीन समय में लोग काम और समय को लेकर बेहद पाबंद रहते हैं। उनमें जरा भी आलास नहीं रहता था। इसके लिए लोग उन दिनों में हमेशा स्वस्थ रहते थे। साथ ही उनकी आयु भी लंबी होती थी। वहीं, आजकल लोग सेहत के प्रति सजग नहीं है। कोरोना महामारी से पहले लोग स्वास्थ्य के प्रति बेहद लापरवाह थे। वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दुष्प्रभावों के चलते लोगों में सेहत को लेकर जागरुकता बढ़ी है। इसके बावजूद लोग तनाव भरी ज़िंदगी जीने के आदी हैं। इसमें दो राय नहीं है कि कोरोना महामारी की वजह से आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। खासकर लॉकडाउन में जॉब छूटने और कोरोना संक्रमित होने से लोगों के मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। विशेषज्ञों की मानें तो लोगों की सहनशक्ति में असमानताएं हैं। कुछ लोग बुरे वक्त का सामना निर्भीक होकर करते हैं, तो कुछ लोग बेहद घबरा जाते हैं। इससे उनके मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति तनाव, डिप्रेशन, अवसाद, ब्रेन फॉग, मनोभ्रम, आदि चीजों के शिकार हो जाते हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ रहना अनिवार्य है। इसके लिए डाइट पर पैनी नजर रखनी चाहिए। डॉक्टर्स भी मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए कुछ चीजों को न खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज-

 

फैटी फिश खाएं

 

सीफूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में ओमेगा-3 फैटी एसिड अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड को आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन से ब्रेन डिसऑर्डर का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके लिए डाइट में सीफूड को जरूर शामिल करें

 

अखरोट खाएं

 

डॉक्टर्स हमेशा सेहतमदं रहने के लिए नट और सीड (सूखे मेवे और बीज) खाने की सलाह देते हैं। इनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि अखरोट के खाने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ती है और मस्तिष्क को सुचारू रूप से काम करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना एक मुठ्ठी अखरोट का सेवन जरूर करें। इसके अलावा, सूखे मेवे और बीज का भी सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में बेरीज को भी शामिल कर सकते हैं

 

किन चीजों से करें परहेज

 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शराब, स्मोकिंग, बियर, पैकेट बंद खाने पीने की चीजें, लंबे समय से फ्रिज में स्टोर किया रेड मीट, मछली अदि चीजों से परहेज करें। साथ ही खाने में नमक का सीमित मात्रा में सेवन करें।

 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।