प्रदेश के लापता गृहमंत्री की तलाश हेतु भाजयुमो ने दिया थानों में ज्ञापन।

 

 

महीनों से लापता प्रदेश के गृहमंत्री तामराज साहू की खोज व पतासाजी हेतु भाजयुमो के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में जाकर ज्ञापन सौंपा!!

 

भाजयुमो प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख अजय सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रणय तिवारी, प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका सुनिधी पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋतु महिलाने, मंडल अध्यक्ष विशाल पाण्डेय, मंडल महामंत्री अशोक भल्ला, वासु शर्मा, विषिता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से थाना सरस्वती नगर पहुँचकर थानाधिकारी गौतम गावड़े से भेंट कर भाजयुमो के *गृहमंत्री खोजो अभियान* कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के लापता व अपने जवाबदारियों से भागने वाले गृहमंत्री की खोज की मांग की!!