दर्दनाक हादसा-राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर की मौत, हौंडा सिटी कार पेड़ से टकराई। रात भर शव कार में रहा।

प्रदेश की राजधानी रायपुर के पास एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र नगर निवासी  एनेस्थीसिया के डॉक्टर धनंजय सिंह की मौत हो गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर धनंजय सिंह राजिम में स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल से केस निपटा कर रात्रि में लगभग 1:00 बजे अपनी हौंडा सिटी कार सीजी 04 CW 1900 राजिम से रायपुर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में अभनपुर के पास उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई और इस भीषण हादसे में कार चकनाचूर हो गई और डॉक्टर साहब की मौत हो गई। कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी काफी स्पीड में रही होगी। रात का समय होने कारण कोई सहायता नहीं मिली और मृत शरीर रात भर कार में ही पड़ा रहा सुबह लगभग 5:00 बजे स्थानीय निवासियों ने 112 और पुलिस में जानकारी दी मृतक डॉक्टर की उम्र लगभग 35 वर्ष थी।

Leave a Reply