भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी बने दादा सामने आई पोते की तस्वीरें, देखिए तस्वीर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी आज दादा-दादी बन गए हैं। अंबानी परिवार की बहू ने बेटे को जन्म आज सुबह जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के वारीस की पहली फोटो भी सामने आ गई है। इस फोटो में आप देख सकते है। मुकेश अंबानी ने अपने पोते को गोद में उठाया हुआ है। इस दौरान मुकेश कुछ भावुक भी नजर आ रहे है।

 



इस फोटो में आप देख सकते है पोते के साथ मुकेश अंबानी काफी खुश नतजर आ रहे है। ये तस्वीरें अस्पताल भी है। आपको बता दें इससे पहले अंबानी परिवार की और से ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी भी किया गया था, जिसमे उन्होंने कहा कि श्लोका और आकाश अंबानी प्राउड पेरेंट्स बन गए हैं। बता दें शादी के करीब डेढ़ साल बाद आकाश आंबानी और श्लोका मेहता पेरेंट्स बने हैं।

 



नए सदस्य के आने के बाद से ही अंबानी परिवार में जश्न का माहौल है। खासतौर से इस गुड न्यूज़ ने कोकिलाबेन अंबानी को सबसे ज्यादा खुशी दी है। और हो भी क्यों ना, आखिर उनका नन्हा पड़पोता इस दुनिया में कदम रख चुका है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए सदस्य के आगमन से पूरे मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी मिली है। अंबानी परिवार में नन्हे सदस्य के आने की खुशखबरी के बाद श्लोका और आकाश को सोशल मीडिया के ज़रिये बधाइयां मिल रही हैं।


बता दें 9 मार्च साल 2019 को आकाश आंबानी और श्लोका मेहता ने बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। इस शादी के चर्चे आज तक होते है। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी है और पैसा पानी की तरह बहाया था। आकाश अंबानी की शादी की शान और शौकत इस बात का सबूत है। अंबानी परिवार ने शादी की सभी तैयारियां खूब शाही अंदाज में की थी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस शाही शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग शामिल हुए थे। इसी के साथ बड़े-बड़े राजनेताओं ने भी शिरकत की थी। (न्यूज सोर्स- E24)

Leave a Reply