रायपुर के पूर्व आबकारी कमिश्नर भगोड़े समुद्र सिंह गिरफ्तार। करोड़ों की संपत्ति के है मालिक।

दो साल पहले ही समुंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। तब से समुद्र सिंह फरार चल रहे थे। ईओडब्लू और एसीबी ने जब छापामार कार्रवाई शुरू की, तो रायपुर, बिलासपुर के अलावा मध्यप्रदेश के अनुपपुर में करोड़ों की संपत्ति का पता चला था। जांच के बाद 20 से ज्यादा मकान और बंगलों की जानकारी के अलावा 70 एकड़ के फार्म हाउस, पेट्रोल पंप सहित लाखों रुपए नगद बरामद हुए थे।

समुद्र राम सिंग पुलिस की गिरफ्त में है।अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 13 1(b),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,120 b भारतीय दंड संहिता के मुख्य आरोपी समुद्र सिंह को eow/acb की संयुक्त टीम ने आज सुबह ही समुद्र राम सिंह के बोरिया कला के निवास से गिरफ्तार किया गया है।


भूपेश सरकार आने के बाद समुद्र सिंह के खिलाफ ईओडब्लू ने अपनी जांच तेज कर दी थी। बता दें कि आबकारी आयुक्त रहते हुए करीब 5 हजार का घोटाला हुआ था, इसके बाद संविदा में रहते हुए समुद्र सिंह ने विभाग में आधिपत्य जमाए रखा था। कैग रिपोर्ट में भी 1500 करोड़ की आर्थिक अनियमितता का मामला सामने आया है, जिसमें समुद्र सिंह का हस्तक्षेप पाया गया है।

हालांकि फिलहाल समुद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि समुद्र सिंह की तबीयत खराब है, जिसकी वजह से उसे रायपुर के प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती कराया गयाहै।
मामले की जांच शुरू होने के बाद समुंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया और फरार हो गया।
समुद्र सिंह की तलाश में रायपुर के अलावे मध्यप्रदेश के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
इसी बीच बोरियकला स्थित समुंद्र सिंह के आवास में उसके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply