कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका 200 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी होने वाले हैं भाजपा में शामिल।

हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस की सरकार कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत से बनी है। लेकिन अब प्रदेश में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में असंतोष उत्पन्न होने लगा है वह सरकार के कामकाज से खुश नहीं है।


प्रदेश के आरंग विधानसभा में ग्राम गुजरा में कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है। उसी के चलते युवा नेता विनय पांडे जो वर्तमान में कांग्रेस के बूथ उपाध्यक्ष है उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की ठान ली है। उनके नेतृत्व में ब्राह्मण समाज, साहू समाज और निषाद समाज के युवा कार्यकर्ता और महिलाएं कुल लगभग 200 से अधिक लोग जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते है।

Leave a Reply