प्रदेश में आज भी टूटा रिकॉर्ड। 4000 करीब संक्रमित मरीज – 13 मौतें भी

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब तक 1 लाख 8 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।आज 3725 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 33044 हो गए हैं।


छत्तीसगढ़ में सोमवार को 3725 नए करोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 562 है। और होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज मरीज 1355 है। प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या एक लाख आठ हजार चार सौ अठावन पहुंच गई है।सोमवार के जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक रायपुर जिले से 590 मरीज ,दुर्ग जिले से 519 मरीज ,राजनांदगांव से 151 मरीज, बालोद से 75 मरीज, बेमेतरा से 39 ,कबीरधाम से 98 ,धमतरी से 106 मरीज, बलौदा बाजार से 140 मरीज ,महासमुंद से 52, गरियाबंद से 57 ,बिलासपुर से 143,रायगढ़ से 218 ,कोरबा से 178 मरीज ,जांजगीर चांपा से 240, मुंगेली से 148 ,सरगुजा से 113 मरीज ,कोरिया से 68 मरीज, सूरजपुर से 95 मरीज, बलरामपुर से 16, जशपुर से 50 मरीज, बस्तर से 169 ,कोंडागांव से 62 मरीज, दंतेवाड़ा से 123 मरीज, सुकमा से 102, मरीज कांकेर से 68, नारायणपुर से 12 और बीजापुर से 93 मरीज मिले हैं 

Leave a Reply