खतरा- इस बड़े शोरूम के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव प्रशासन ने किया शील।

हमारे प्रदेश में करोना दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। रोज ही बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश में आज एक बड़े शोरूम में काम करने वाले 5 कर्मचारी करोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मामला रायपुर के खरोरा क्षेत्र का है खरोरा में सुमित बाजार के शोरूम में 5 कर्मचारी करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह शोरूम अभी कुछ दिन पहले ही खुला था इसमें 50 से अधिक कर्मचारी काम करते थे।
नया खुला होने के कारण यहां लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा रहती थी जो 5 कर्मचारी करोना पॉजिटिव पाए गए हैं उसमें 2 खरोरा 1 रायपुर 1 भैसा और 1 बोहरदीह का था।

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग में शोरूम को सैनिटाइज कर उसे सील कर दिया है।

Leave a Reply