हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में आज भी 304 नए मरीज मिले हैं। हमारे प्रदेश में करोना संकट थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
राजधानी रायपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज मिल रहा है आज भी राजधानी रायपुर में 148 मरीज मिले हैं।
प्रदेश में आज लोगों की 3 मौत भी हुई है प्रदेश में मृतकों की संख्या 99 हो गई है।
प्रदेश से आज 208 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी करके इसकी जानकारी दी है।
