करोना – आज 29 जुलाई प्रदेश में फिर मिले 229 नए मरीज 2 की मौत भी। जानिए विस्तृत जानकारी।

हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीज आज भी भारी संख्या मिले हैं आज प्रदेश में कुल 229 नए मरीज मिले हैं आज भी प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर से ही हैं। राजधानी रायपुर से आज 98 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह गणना रात 8:30 बजे तक की है इसके बाद मरीज और बढ़ भी सकते हैं।


आज प्रदेश में दो लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों में एक 70 वर्षीय पुरुष था और दूसरा 38 वर्षीय पुरुष। प्रदेश में अब मरने वालों की संख्या 48 हो गई है।


प्रदेश से आज 197 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी है।

 

 

 

Leave a Reply