करोना कहर – छत्तीसगढ़ में आज फिर 230 मरीज, राजधानी रायपुर से 70 मरीज इन इलाकों के है मरीज।

हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। करोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश के कई जिलों में आज से सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है।राजधानी रायपुर में भी आज से लॉकडाउन चालू है।


हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में आज फिर 230 मरीज मिले हैं। जिसमें से 70 मरीज केवल राजधानी रायपुर के हैं। राजधानी रायपुर में भाटागांव नया हॉटस्पॉट बन कर सामने आ रहा है। आज भी यहां 20 मरीज पाए गए हैं मतलब कुल भाटागांव से ही 40 मरीज है 3 मरीज पंडरी से हैं और भी रायपुर के बहुत इलाकों से मरीज हैं। बाकी मरीजों की जानकारी पता लगाई जा रही है।


आज प्रदेश से 116 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी करके इसकी जानकारी दी है।

 

Leave a Reply