छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 जुलाई से लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि जहां संक्रमण ज्यादा है वहां पूर्ण लॉक डाउन रहेगा बाकी जगह आंशिक लॉकडाउन रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह लॉकडाउन 1 सप्ताह का रहेगा। इस लॉकडाउन में क्या चालू रहेगा या बंद रहेगा इसकी विस्तृत जानकारी कुछ देर में जारी कर दी जाएगी।
सरकार ने इसका निर्धारण करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को जिम्मेदारी दे दी है।
सरकार में आम जनता को 4 दिन का समय दे दिया है। आम जनता जरूरी सामान अभी से ले सकती है। यह बहुत अच्छा निर्णय है कि लॉकडाउन के पूर्व जानकारी दे दी गई है।
