करोना – राजधानी रायपुर में इन नए इलाकों को किया गया पूरी तरह शील बनाया गया कन्टेनमेंट जोन शासन ने जारी किए आदेश।

राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहा है बहुत से इलाके को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है। कल भी 46 नए मरीज मिले थे।
शासन ने नए कन्टेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में बिरगांव नगर पालिक निगम अंतर्गत वार्ड क्र. 23 शुकवारी बाजार कैलासनगर (उरला थाना), महामाया वार्ड क्र. 14 आरंग (थाना आरंग), जीएडी कॉलोनी कबीर नगर फेस-2 (थाना कबीर नगर), कर्षन हेरिटेज परिसर (थाना पंडरी), रिषा मोबाईल के सामने दुबे कालोनी (थाना पंडरी), शांति नगर (थाना सिविल लाइन), ग्राम नवांगांव (थाना मंदिरहसौद) और ग्राम पिरदा (थाना विधानसभा) में 1-1 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया।

 

 

प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply