हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ से लगातार करोना संक्रमित मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे है। राजधानी रायपुर की स्थिति और भी ज्यादा खराब है यहां लगातार बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे है। आज प्रदेश में 46 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें से 15 मरीज राजधानी रायपुर के ही हैं।
राहत भरी खबर यह है कि प्रदेश से आज 52 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किए गए है। अब तक प्रदेश में 14 लोगों की मौत हो चुकी है सभी मृतक पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे उनकी करोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज राजधानी रायपुर में ही है यहां कुल 198 एक्टिव मरीज है। टोटल संक्रमित व्यक्तियों की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक 3207 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से अब प्रदेश में 615 एक्टिव केस है।
देखिए स्वास्थ्य बुलेटिन

भयानक स्थिति